फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   confectioner killed by hitting his head with a brick

Hardoi News: ईंट से सिर कूंच कर हलवाई की हत्या

Mon, 01 May 2023 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
confectioner killed by hitting his head with a brick
संडीला (हरदोई)। कोतवाली के कस्बा चौकी क्षेत्र में शनिवार रात हमलावरों ने एक हलवाई का सिर ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। वारदात पर परिजनों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बरौनी निवासी बलऊ (45) शनिवार की शाम घर से मंगल बाजार वाले दूसरे घर पर गया था। सुबह परिजनों को सूचना मिली कि कमलेश थिएटर के पास बलऊ का शव पड़ा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बलऊ के सिर पर ईंटों से कई वार किए गए। उसका सिर पूरी तरह से फट चुका था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। मौके पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी नृपेंद्र सिंह, सीओ अंकित मिश्रा, कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र श्रवण ने बताया वह तीन भाई व दो बहनें हैं। मृतक मिठाई की दुकान में काम करते थे। हत्या क्यों की गई है, इस पर मृतक के परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि पुलिस जांच करने में जुटी है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed