{"_id":"66a5382481dd71824f0f89e9","slug":"complainants-get-investigation-assurance-of-problem-resolution-within-a-week-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-117611-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फरियादियों को मिले जांच, एक सप्ताह में समस्या समाधान के आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फरियादियों को मिले जांच, एक सप्ताह में समस्या समाधान के आश्वासन
विज्ञापन
हरदोई। शनिवार को थाना समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को सुना।
फरियादियों को शिकायतों पर जांच और एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन मिले। एसपी ने बघौली थाने में शिकायतों को सुना। राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर कहा कि लेखपाल शिकायतों के निस्तारण पर ध्यान दें। भूमि की पैमाइश ठीक ढंग से करें तो काफी हद तक समस्या समाप्त हो जाएगी।
बघौली प्रतिनिधि के अनुसार एसपी नीरज कुमार जादौन ने शिकायतों को सुना। कहा कि अधिकतर समस्याएं राजस्व विभाग से जुड़ी आती हैं इससे जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भूमि की पैमाइश ठीक ढंग से होने पर इसका समाधान हो सकता है। कहा कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की टीमों से कहा कि अगर जल्द से जल्द सभी लेखपालों की ओर से जमीनों की पैमाइश ठीक ढंग से कर दी जाए तो, समस्या खत्म हो जाएगी। करीब 20 शिकायतें आईं। एसडीएम सदर एसके मिश्रा से कहा कि राजस्व संबंधी शिकायतों का जल्द निराकरण कराएं।
माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार, बिलग्राम सीओ सुनील कुमार शर्मा व तहसीलदार अमित यादव ने शिकायतों को सुना। बलजीतपुरवा निवासी राजाराम, मऊ पुरवा निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई। हरियावां प्रतिनिधि के अनुसार, सीओ संतोष कुमार सिंह व नायब तहसीलदार अनुपम तिवारी ने शिकायतों को सुना। राजस्व से संबंधित मामले में सिपाही व लेखपाल की टीम गठित की गई। थानाध्यक्ष अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टड़ियावां प्रतिनिधि के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने समस्याएं सुनीं। सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नायब तहसीलदार राजेश कुमार ने शिकायतों को सुना। कोतवाल निर्भय सिंह सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे। कोतवाली बेनीगंज में प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने शिकायतों को सुना। बेहंदर प्रतिनिधि के अनुसार कासिमपुर थाने में थाना प्रभारी रामलखन ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।