{"_id":"6154a84e8ebc3eb5dc29be65","slug":"complain-against-village-secretary-hardoi-news-knp655270698","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिव की मनमानी से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिव की मनमानी से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
फोटो-35-गोड़ाराव में जलभराव से निकलता आशीष। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापनगर। अहिरोर विकास खंड के ग्राम गोड़ाराव में ग्राम सचिव की मनमानी के चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था उचित न होने के कारण जगह-जगह जलभराव है, जिसके कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं ग्राम सचिव के गांव में न आने से लोगों के आवश्यक कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं।
विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम सचिवों को सप्ताह में दिन निर्धारित कर ग्राम पंचायत में बने मिनी सचिवालय/पंचायत भवन में बैठने के निर्देश हैं। उद्देश्य यह है कि ग्रामीणों को ग्राम सचिव से संबंधित कार्यों के लिए ब्लाक मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। अहिरोरी विकास खंड की ग्राम पंचायत गोड़ाराव में तैनात सचिव गांव ही नहीं जाता है। लगभग तीन वर्ष से तैनात सचिव मनमानी कर रहा है।
ग्राम पंचायत सदस्य पवन कुमार अग्निहोत्री का आरोप है कि ग्राम सचिव की लापरवाही के कारण गांव में गंदगी व्याप्त है। ग्रामीणों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी भटकना पड़ता है। पूरे मामले पर डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि अब तक प्रकरण संज्ञान में नहीं था। अब पता चला है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।