फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Competitions enhance talents: Jai Prakash Rawat

प्रतियोगिताओं से निखरतीं हैं प्रतिभाएं : जय प्रकाश रावत

Sun, 04 Jun 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 04 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Competitions enhance talents: Jai Prakash Rawat
हरदोई। नेहरू युवा केंद्र के तहत शहर के बेणी माधव विद्यापीठ में जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में आशुतोष तिवारी, भाषण प्रतियोगिता में अक्षय प्रताप सिंह, सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मुस्कान वर्मा और ग्रुप चित्रकला प्रतियोगिता में सूर्या सिंह, कविता लेखन में नमृता मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद जयप्रकाश रावत ने किया। सांसद ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है युवाओं के बेहतर कार्य के ही देश का नवनिर्माण होगा। ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है साथ ही युवाओं को अपने दैनिक जीवन में मोटे अनाजों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने युवा उत्सव के लिए नेहरू युवा केंद्र को शुभकामनाएं साथ ही विजय प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला विद्यालय निरीक्षक बीके दुबे ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र युवाओं को एक बेहतर मंच मुहैया कराता है। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर अंग वस्त्र भेंट किया। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी अश्वनी मिश्रा जिला सूचना अधिकारी संतोष वर्मा प्रमोद कुमार मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed