{"_id":"8a5ae609684c0ff124c27ca1ac417eb0","slug":"compensation-to-help-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों को मुआवजा दिलाने में मदद करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों को मुआवजा दिलाने में मदद करें’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की योजनाओं का गांवों में जाकर प्रचार
विज्ञापन
करें और यह देखें कि कितने किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। अधिकारियों से
मिलकर किसानों को मुआवजा दिलाएं।
यह बात जनपद में आए मुलायम यूथ ब्रिगेेड के प्रदेश अध्यक्ष एबाद अहमद ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि एक बूथ बीस यूथ के सहारे 2017 के मिशन को फतह करना है। यूथ के सभी सदस्यों को गांव जाकर किसानों के हालात का जायजा लें और प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलने की जानकारी करें।
उन्होंने कहा कि जिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला, उन्हें अधिकारियों से मिलकर मुआवजा दिलवाएं। उन्होंने यूथ ब्रिगेड के सदस्यों से गांवों में जाकर प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश सचिव मुकुल सिंह ने कहा कि मिशन 2017 को फतह करने के लिए युवाओं ने कमर कस ली है।
कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित सिंह मीतू, प्रवीण सिंह, यादुवेंद्र यादव, रहमत अली, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।