फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Committee constituted in Tera Pursauli for development works

Hardoi News: विकास कार्याें के लिए तेरा पुरसौली में समिति गठित

Thu, 10 Aug 2023 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Committee constituted in Tera Pursauli for development works
सांडी। विकास खंड की तेरा पुरसौली ग्राम पंचायत में प्रधान का अधिकार सीज होने के बाद एडीओ पंचायत रजनीकांत त्रिवेदी की अध्यक्षता में कार्य संचालन समिति का गठन किया गया। तीन सदस्यीय कमेटी अब ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराएगी।
विज्ञापन

तेरा पुरसौली के ग्राम प्रधान पद पर पंचायत चुनाव में पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र यादव की पुत्री वैशाली यादव निर्वाचित हुई थी। इसी बीच वह बिना अनुमति के ही मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन चली गईं थीं। वहां से वह ऑनलाइन कार्य कर रही थी। यूक्रेन और रूस के बीच हुए युद्ध के दौरान मामला तूल पकड़ गया और जांच के बाद वैशाली के अधिकार सीज कर दिए गए। अब कमेटी का गठन गांव में विकास कार्य कराने के लिए किया गया। तीन सदस्यीय समिति में संजय राजपूत, हरीशचंद्र और जूली वर्मा को शामिल किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed