फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Come with us to the elephant left, will always help

हाथी को छोड़ हमारे साथ आओ, हमेशा मदद करूंगा

Mon, 19 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 19 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Come with us to the elephant left, will always help
श्रवण देवी मंदिर पर हुए दलित उत्थान सम्मेलन में बोलते सपा के राष्ट्र्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो

हरदोई। सदर विधानसभा क्षेत्र के श्रवम देवी मंदिर परिसर में रविवार को सपा ने दलित उत्थान सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि हाथी राजा-महाराजाओं की सवारी होती है। उसने हमेशा गरीबों को रौंदा है। हाथी को छोड़ हमारे साथ आओ, हमेशा मदद को तत्पर रहूंगा और आपके क्षेत्र का विकास कराऊंगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दलित समाज बहनजी के पीछे चला लेकिन उसका उत्थान नहीं हो पाया। दलित समाज आज भी पिछड़ा है। दलितों से विकास का वादा कर समर्थन की अपील कर नरेश ने कहा कि मैं हमेशा दरोगा से कहता हूं कि दलितों को कभी सताना नहीं। भले ही वह दलित मेरा विरोधी क्यों न हो, हमेशा उनकी मदद करना। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र की एक-एक पोलिंग मेरे नजर में है।

विज्ञापन

 

नितिन के लिए आपका जो वोट पड़ेगा वह सीधे मुझे मिलेगा। वकील बनकर आपकी लड़ाई लड़ता रहा हूं, आगे भी लड़ता रहूंगा। नितिन हाईकोर्ट के तो मैं सुप्रीम कोर्ट के वकील की तरह आपके हक की लड़ाई लडूंगा। सपा महासचिव ने नोटबंदी के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि नोटबंदी से किसान, गरीब को बहुत नुकसान हुआ है। आज हर गरीब लाइन में लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने भूमि विकास बैंक, को-आपरेटिव बैंक के किसानों का कर्जा माफकर उनकी जमीनें नीलाम नहीं होने दी। सांसद ने हाथ उठाकर लोगों ने नितिन के लिए समर्थन मांगा। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की पीड़ा उनकी पीड़ा है।अगर कोई समस्या हो तो लोग सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरसा डेरानाथ, जिला पंचायत सदस्य मोहन लाल, राजेश, शिवदत्त, प्रधान अरविंद, प्रधान खजुरहरा श्रीराम, प्रधान भन्नू, प्रधान सत्यआत्मा, प्रधान प्रकाश गौतम, डीसीबी अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरसा संजय मिश्रा आदि  मौजूद रहे। 


दलित उत्थान सम्मेलन में सांसद नरेश अग्रवाल ने मल्लावां-बिलग्राम विधायक पर भी तंज कसा। सांसद ने कहा कि विधायक बृजेश वर्मा कई बार मेरे पास आए, कहा कि  मेरे ऊपर लगे मुकदमे वापस करा दो। मैंने उनके मुकदमे वापस कराए। पिछली बार बसपा के टिकट पर सदर से लड़े नेता ने मेरी उंगली पकड़कर चलना सीखा। चुनाव होने के बाद वह जनता का दर्द जानने के लिए उसके बीच नहीं आए। 

 सांसद नरेश अग्रवाल और राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने रविवार को ट्रामा सेंटर समेत 45 भवनों सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण और चार योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम जिला महिला अस्पताल में आयोजित किया गया था। यहां पर उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर शुरू होने से हादसों में गंभीर घायलों को यहीं इलाज मिल जाएगा।

 

सुरसा और टोडरपुर में भी सीएचसी बनने से भी क्षेत्र के लोगों को इलाज कराने में राहत मिलेगी। सांसद ने दावा किया कि जिले की अधिकतर सड़कें दुरुस्त करा दी गई हैं। छात्रों के लिए भी स्कूल के नए भवन बनवाए गए हैं। राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने  कहा कि सपा ने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा कर दिया है। कार्यक्रम में डीएम विवेक वार्ष्णेय, एसपी राजीव मल्होत्रा, एडीएम कुंज बिहारी, सीडीओ राधेश्याम, प्रभारी सीएमओ डॉ.आरपी रावत, सीएमएस संयुक्त अस्पताल डॉ. आरके मिश्र, ब्लाक प्रमुख बंशीलाल, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed