फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Come to the city, bring water with you, quench your thirst

शहर आएं, तो पानी साथ लाएं, प्यास बुझाएं

Sun, 03 Apr 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Come to the city, bring water with you, quench your thirst
हरदोई। जिले में पारे का स्तर 40 डिग्री के आसपास है।
विज्ञापन

हर किसी को अपने सूख रहे हलक की प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की दरकार होती है, लेकिन शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लगे हैंडपंप और वाटर कूलर या तो बंद हैं या खराब पड़े हुए हैं, जिससे लोगों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर ताकझांक करनी पड़ती है।
खासतौर से राहगीरों एवं दैनिक मजदूरों की निगाहें पीने के पानी के लिए वाटर कूलर एवं हैंडपंपों को खोजती रहती हैं। शहर में सार्वजनिक स्थानाें पर लगे हैंडपंप कहीं खराब हैं, तो कहीं वाटर कूलर ही बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

इसलिए शहर आएं तो पानी साथ लेकर आएं या फिर दुकान से खरीद कर पीएं, तब आपकी प्यास बुझेगी। इस बाबत नगर पालिका भी फिलहाल कोई व्यवस्था करने में असमर्थ ही नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर आने वाले हजारों यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलर ही गायब है। सादा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगी वाटर लाइन की टोटियों के आसपास गंदगी जमा है।
जिसके चलते अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेयजल को लेकर विभाग के जिम्मेदार कितने बेपरवाह हैं। इसी तरह से विकास भवन परिसर में लगा वाटर कूलर बंद पड़ा है।
यहां हर रोज सैकड़ों की संख्या में शहरियों समेत ग्रामीण इलाकों से लोगों की आवाजाही रहती है। विकास भवन और कलक्ट्रेट परिसर के पास ही आए दिन लोग कई कार्यों से एवं समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन के लिए आते जाते हैं।
अब तक यहां आसपास शीतल पेयजल के लिए कोई सार्वजनिक व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।
वहीं, नुमाइश चौराहा सहित शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर लगे हैंडपंप खराब हैं, जबकि नगर पालिका की ओर से सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर लगाने की बातें सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित हैं।
अनिल, छोटे आदि ने बताया कि हैंडपंप ठीक नहीं कराये जा रहे हैं। वाटर कूलर लगाए ही नहीं जा रहें और अमृत योजना की वाटर लाइनें चालू नहीं है। इससे शहर आने जाने वाले लोगों को दुकान से पानी खरीदने या साथ लेकर चलने की मजबूरी है।
कहीं बह रहा तो कहीं दो बूंद भी पानी नहीं
एक ओर शहर में सार्वजनिक स्थलों पर वाटर लाइन की टोटियों से सादा जल भी नहीं मिल पा रहा है, तो दूसरी तरफ वाटर लाइन क्षतिग्रस्त होने से रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा, जिससे ग्रामीण इलाकों से शहर आने वाले लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
ग्रामीणों को शहर में अपनी प्यास बुझाने के लिए या तो दुकानों से पानी खरीदने को विवश हो रहे या स्वयं ही पानी लेकर आते हैं, तब उनके हलक की प्यास बुझती है। लखनऊ रोड पर सिनेमा चौराहे पर वाटर लाइन से बहता पानी जिम्मेदारों को आईना दिखा रहा है ।
सिनेमा रोड पर पुलिस सहायता केंद्र के पास चालू हो गए वाटर कूलर से आसपास के दुकानदारों एवं ग्रामीण इलाकों संग शहर के बाशिंदों ने राहत की सांस ली है। यहां से लोगों को शीतल पेयजल मिलने से काफी सुविधा हो गई है। इस वाटर कूलर पर लोगों की भीड़ हमेशा लगी रहती है।

खराब हैंडपंपों को दुरुस्त कराने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए थे। अभी वाटर कूलर लगाने की दिशा में कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस ओर प्रयास चल रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी।
- रविशंकर, ईओ, नगर पालिका, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed