फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Collectorate employees asked for 10 percent promotion

Hardoi News: कलक्ट्रेट कर्मियों ने मांगी 10 प्रतिशत प्रोन्नति

Sun, 22 Oct 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 22 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Collectorate employees asked for 10 percent promotion
हरदोई। कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार पद पर 10 प्रतिशत प्रोन्नति मांगी है। उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों-कर्मचारियों ने शनिवार को इस मांग के साथ ही 22 सूत्री मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों को माना न गया तो, 228 नवंबर को राजस्व परिषद में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संघ के बैनर तले कलक्ट्रेट कर्मचारी एकत्र हुए, मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। संघ के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र वर्मा व महामंत्री मो. परवेज ने कहा कि कलक्ट्रेट का नाम मिनी या जनपद सचिवालय घोषित किया जाए। राजस्व परिषद के आदेश के अनुसार कर्मचारियों के पदनाम के अनुसार वेतन बैंड व ग्रेड-पे का शासनादेश जारी किया जाए। नवीन पेंशन योजना को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में अमित कुमार सिंह, पंकज कुमार, उमेश तिवारी, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार तिवारी, गौरव पटेल, अजीत सिंह, विशाल शरण खरे, श्रीराम, दामोदर वाजपेयी, राजेंद्र सिंह, इजहार हुसैन, विनोद सिंह, सचिन मिश्रा, नैमिष गुप्ता, श्यामलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed