फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Collector and Captain were fighting elections, not BJP: Rajpal Kashyap

भाजपा नहीं, कलेक्टर और कप्तान लड़ रहे थे चुनाव : राजपाल कश्यप

Sat, 03 Jul 2021 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Collector and Captain were fighting elections, not BJP: Rajpal Kashyap
हरदोई। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हरदोई में भाजपा नहीं लड़ रही थी, बल्कि कलेक्टर, कप्तान और कोतवाल चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी की अनुमोदक को ही गायब कर दिया गया। उनका कोई पता नहीं चल रहा और वोट भी नहीं पड़ पाया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में प्रशासन और बीजेपी ने गुंडागर्दी की है। कई जिला पंचायत सदस्यों को रात में पुलिस उठा ले गई। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी की अनुमोदक जिला पंचायत सदस्य राधा कुशवाहा का कोई पता नहीं चल रहा है। उनके घर पर ताला पड़ा हुआ है और परिजनों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरा संदेह है कि बीजेपी के लोगों ने साजिश के तहत अनुमोदक को गायब करा दिया। प्रशासन ने राधा कुशवाहा का वोट न पड़ पाए इसलिए भाजपा का साथ दिया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सदस्यों के घर पर छापा डलवाया गया। भाजपा लोकतंत्र की हत्या पर तुली हुई है। प्रेसवार्ता में सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed