{"_id":"6592fee93757f05a020e9af0","slug":"cold-wave-increased-melting-people-shivered-hardoi-news-c-213-1-hra1002-8734-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शीत लहर ने बढ़ाई गलन, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शीत लहर ने बढ़ाई गलन, ठिठुरे लोग
विज्ञापन
हरदोई। शीतलहर का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। पूरे दिन शीतलहर चलने से गलन बढ़ गई। इससे पूरे दिन लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। अगले दो दिन तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उमींद कम है।
सोमवार सुबह की शुरुआत कोहरे व बदली के साथ हुई। इसके साथ ही पूरे दिन चार किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। शीत लहर के चलने से लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। शीत लहर के कारण गलन बढ़ गई। इससे लोगों को बचाव के लिए आग का सहारा लेना पड़ा। शीत लहर का असर बाजार में भी नजर आया। बाजार में आम दिनों के सापेक्ष लोगों की आवाजाही कम रही। दोपहर बाद कुछ देर के लिए सूर्य देव ने दर्शन दिए, मगर धूप में तेजी न होने से लोगों को उससे कोई राहत नहीं मिली।
वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दृश्यता 500 मीटर रही। सुबह आर्द्रता 96 और शाम को 89 प्रतिशत रिकार्ड की गई। वेधशाला प्रभारी के अनुसार सर्दी से राहत मिलने की संभावना कम है। अगले दो दिन तापमान में गिरावट आने की संभावना बन रही है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हो सकता है।