फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cold turn again , dominated fog , cloud

ठंड ने फिर मारी पलटी, छाया रहा कोहरा, बादल

Thu, 05 Feb 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 05 Feb 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
cold turn again , dominated fog , cloud

पिछले दिनों से निकल रही धूप से सर्दी से राहत रहने के बाद बुधवार को मौसम के मिजाज फिर बदल गए। दिन भर बादल छाए रहे और सुबह देर तक कोहरा रहने से सर्दी फिर बढ़ गई।

विज्ञापन


वातावरण में ठंड बढ़ने के साथ गलन महसूस की गई। लोग अलाव ताप कर ठंड से लड़ते रहे। बुधवार को तापमान का अधिकतम स्तर 13.0 एवं न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


बुधवार को मौसम के तेवर फिर तीखे हो गए। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। सुबह देर तक कोहरा छाए रहने के बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। बादलों को चीर कर सूर्यदेव बाहर नहीं निकल पाए। इससे देर शाम तक  तापमान लुढ़ककर 10.0 डिग्री पर आ गया और भीषण ठंड के अहसास के साथ लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने कहा कि सूरज न निकलने से गत दिन की अपेक्षा ठंड बढ़ गई। अभी तापमान में और गिरावट के आसार हैं।


एकाएक बढ़ी ठंड से लोग इधर-उधर अलाव तलाशते नजर आए। कोहरे और धुंध से ट्रेनों के संचालन पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। कुछ ट्रेनों का आवागमन भी विलंब से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed