फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CO office had torn the record

सीओ कार्यालय में फटे मिले अभिलेख

Fri, 15 Jan 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Fri, 15 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
CO office had torn the record
रात को बंद हुआ सीओ कार्यालय सुबह खोल कर देखा गया तो कार्यालय के अंदर रखे महत्वपूर्ण अभिलेख बडी संख्या में फटे हुए पाए गए। भीतर एक कुत्ता भी बंद मिला अभिलेख फटने की घटना से कार्यालय से लेकर कोतवाली तक हड़कंप मच गया मामले में फारेंसिक टीम बुला कर फिंगर प्रिंट के माध्यम से जांच कराई गई है। खास बात यह है कि छोटे छोटे टुकड़े देख कर संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि कुत्ता इस तरह अभिलेख नहीं फाड़ सकता है  सीओ का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही घटना के संबंध में तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह जब आरक्षी ने कार्यालय का ताला खोला तो अभिलेखों के फटे टुकड़े दिखाई दिए जोकि पूरे कार्यालय में फैले हुए ेपड़े थे आरक्षी का कहना है कि अंदर एक कुत्ता भी था जो दरवाजा खुलने के बाद भाग गया। इन कागजों के फै ले टुकड़े देख उन्होंने पूरी जानकारी सीओ व अपने साथी कर्मचारियों को दी भाग कर पहुंचे सीओ ने स्थिति का जायजा लिया कोतवाली व उच्चाधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। जिसमें तत्काल जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम ने आकर मामले की पड़ताल के लिए फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन


कोतवाल रामसागर राकेश, कस्बा प्रभारी देवेंद्र सिंह समेत कर्मचारियों ने पहुंच कर जांच पडताल की इस संबंध में एक तहरीर भी हेड पेशी ओम प्रकाश अवस्थी ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें महत्वपूर्ण अभिलेखों को किसी कुत्ते द्वारा फाडे़ जाने पर संदेह व्यक्त किया गया है। मामले में सीओ बलवंत चौधरी का कहना है कि जांचोपरान्त जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed