फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CM Yogi did not take care of saint society in lockdown

लॉकडाउन में संत समाज का सीएम योगी ने नहीं रखा ध्यान

Sat, 19 Jun 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi did not take care of saint society in lockdown
फोटो-1-पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बोलते कानपुर पनकी बालाजी सिद्ध पीठ से आए संत हरिओम महाराज। संवा - फोटो : HARDOI
हरदोई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का रवैया आडंबर से इतर गो, गंगा और गायत्री में विश्वास रखने वाला है। संत समाज का आशीर्वाद उनके साथ है। वर्ष 2022 में सपा सरकार ही बनेगी।
विज्ञापन

यह बात पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कानपुर के पनकी बालाजी सिद्ध पीठ से आए संत हरिओम महाराज ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि आज भी आम लोग समाजवादी विचारधारा में विश्वास रखते हैं। महर्षि दधीचि ने समाज कल्याण के लिए अपनी अस्थियों तक को दान दे दिया था। आज एक ऐसे सर्वमान्य नेता की जरूरत है, जो उत्तर प्रदेश को बुलंदियों पर ले जा सके। ऐसे गुण सपा मुखिया में मौजूद हैं।
विज्ञापन

कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री संत हैं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान उन्होंने संत समाज की ओर तनिक भी ध्यान नहीं दिया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव आदर्श दीपक मिश्र ने कहा आज प्रदेश की गोशालाओं की स्थिति गंभीर है। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में आम आदमी का जीवन बहुत ही संकट में है। सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे एडवोकेट, रामजी अवस्थी एडवोकेट, आदर्श मिश्रा, अमोल मिश्रा, राहुल पांडे, पंकज कश्यप, अनुपम यादव, रवीश यादव, राहुल सिंह, प्रमोद सिंह, संजय वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed