{"_id":"6ac688409faa8ac5e9094342","slug":"cloudy-skies-accompanied-by-strong-winds-followed-by-clearing-skies-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158032-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तेज हवाओं के साथ छाए बादल, फिर साफ हुआ आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तेज हवाओं के साथ छाए बादल, फिर साफ हुआ आसमान
विज्ञापन
हरदोई। मौसम के पूर्वानुमान के तहत बुधवार को जिले के मौसम में बदलाव तो हुआ लेकिन अधिक देर तक आंधी का असर रहा नहीं। करीब 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को कुछ देर परेशान किया। वहीं, काले घने बादलों ने छिटपुट बूंदाबांदी की लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। इससे मौसम में गर्मी का असर तो कम हुआ लेकिन बारिश न होने से राहत रही।
बुधवार को सुबह से ही मौसम कुछ बदला बदला सा रहा, लेकिन दोपहर में करीब एक बजे अचानक आसमान में काले घने बादल छाए और तेज हवाएं चलने लगीं। करीब 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, आंधी का असर ज्यादा देर तक नहीं रहा। तेज हवाओं के साथ आसमान में काले घने बादल छाए और कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन कुछ ही देर में बादल छंटने लगे। दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई।
मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 80 प्रतिशत रही, जबकि शाम को यह घटकर 68 प्रतिशत पर पहुंच गई। तेज हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट महसूस हुई। राहगीरों और बाजार में मौजूद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
तेज हवा में सड़क पर गिरा पेड़
बघौली। तेज हवाओं के चलते बघौली चौराहे से थाने के निकटबरौली मोड पर बीच मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया। पेड़ के बीच सड़क पर गिरने से करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। अचानक पेड़ गिरने से मौके पर घटना के समय पेड़ की चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा बच गया। बघौली थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचना देकर पेड़ हटवाया और मार्ग साफ कराया।
फसलों को हुआ नुकसान
कछौना। बुधवार की दोपहर आई आंधी व पानी ने फसलों को प्रभावित किया है। तेज आंधी के चलते किसानों के खेत मे खडी धान की फसल गिर गई। क्षेत्र के किसान शिवशंकर, परसादी, विजय, प्रदीप, बहादुर और मुशीर ने बताया कि तेज आंधी व पानी के चलते खेत में खडी धान, मक्का व ऊर्द की फसलें खराब हो गई हैं। धान की पैदावार पर भी प्रभाव पड़ेगा।