फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Clouds rained throughout the day, 13.4 mm rain brought relief from humidity

Hardoi News: दिनभर बरसे बादल, 13.4 मिमी बारिश ने दिलाई उमस से राहत

Sun, 03 Aug 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Clouds rained throughout the day, 13.4 mm rain brought relief from humidity
सर्कुलर रोड पर बारिश में बाइक से जाते युवक। - फोटो : संवाद
हरदोई। रविवार को मौसम ने करवट ली और रिमझिम फुहारों ने पूरे दिन शहर का मिजाज खुशनुमा बनाए रखा। सुबह से शुरू हुई हल्की बारिश दोपहर और शाम तक रुक-रुक कर चलती रही।
विज्ञापन

कहीं हल्की फुहारें पड़ीं तो कहीं तेज बारिश ने सड़कों को भिगो दिया। इस मौसम का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया और सड़क किनारे मस्ती करते नजर आए।
सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और बारीक बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तक यह सिलसिला जारी रहा, जबकि शाम चार बजे से छह बजे के बीच फिर बारिश तेज हो गई। 24 घंटे में हुई बारिश ने न सिर्फ मौसम सुहाना बना दिया, बल्कि उमस भरी गर्मी से भी राहत दिला दी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में कुल 13.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही और आर्द्रता का स्तर सुबह 97 व शाम को 92 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed