फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Clear the footpath and collect Rs 9,500 from encroachers

Hardoi News: फुटपाथ खाली कराएं और अतिक्रमण करने वालों से वसूले 9,500 रुपये

Sat, 20 Dec 2025 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Clear the footpath and collect Rs 9,500 from encroachers
हरदोई। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया गया है। शनिवार को नगर पालिका की टीम ने शहर में गांधी तिराहे से अमर जवान चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों से 9,500 रुपये जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन

नगर पालिका ने प्रशासन के सहयोग से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि मोहल्ला और आबादी के अंदर की डेयरी को बाहर कराए जाने के साथ ही अब फुटपाथों को भी खाली कराया जा रहा है। फुटपाथ तक अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। कई बार जाम भी लगता है जिससे जरूरतमंद और बीमार व्यक्तियों को समय से पहुंचने में देरी होती है।
विज्ञापन

बताया कि शनिवार को शहर में गांधी तिराहे से अमर जवान चौक अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम प्रभारी अमित सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान का दुकानदारों ने विरोध किया लेकिन टीम ने दुकानदारों को समझा-बुझाकर फुटपाथों को खाली कराया। कई दुकानदारों ने अतिक्रमण को खुद से भी हटा लिया। वहीं, अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह चौहान, आशीष अवस्थी और टीम ने राम सागर गुप्ता, जितेंद्र कुमार आर्या, अनुराग शुक्ला आदि अतिक्रमण करने वालों से 9,500 रुपये जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed