{"_id":"68efdc5c0767f3f9db040101","slug":"class-iv-employees-took-out-a-rights-march-and-submitted-a-memorandum-hardoi-news-c-213-1-hra1001-138916-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने निकाली अधिकार यात्रा, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने निकाली अधिकार यात्रा, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अधिकारी यात्रा निकालते कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य। सं
हरदोई। पुरानी पेंशन बहाली की मांग और कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने शहर में अधिकारी यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सभी विभागों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बुधवार को डॉ. आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। वहां से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अधिकार यात्रा का शुभारंभ किया। अधिकार यात्रा नुमाइश चौराहा, अमर जवान चौक होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। वहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह और महामंत्री रामनरेश यादव ने कहा कि सरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के पदों पर नई भर्ती न कर पदों को समाप्त करती जा रही है।
पुरानी पेंशन बहाल की जाए ताकि सेवानिवृत्ति के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को परिवार के पालन-पोषण की दिक्कतें न होने पाएं। पंचायतीराज मिनिस्ट्रीयल के प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महासंघ के कार्यवाहक प्रांतीय महामंत्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बंद कर सरकार ने कर्मचारियों को सेवाकाल के बाद बेसहारा छोड़ दिया है। बुढ़ापे में आराम के स्थान पर जीवन यापन के लिए सेवानिवृत कर्मियों को मेहनत-मजदूरी के लिए विवश किया जा रहा है। महासंघ के जिलाध्यक्ष रामबली ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या के समाधान के प्रति जिम्मेदार गंभीरता दिखाएं। अधिकार यात्रा में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।