फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Class IV educated workers seeking promotion raised

शिक्षित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने उठाई पदोन्नति की मांग

Fri, 22 Jan 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 22 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Class IV educated workers seeking promotion raised
पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी क र्मचारियों को पदोन्नति दिए जाने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो स्नातक, परास्नातक हैं उन्हें सेवारत प्रशिक्षण दिलाते हुए टीईटी में बैठने का अवसर प्रदान किया जाए। टीआईटी उत्तीर्ण कर लेने के उपरांत सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति दी जाए। जो कर्मचारी हाईस्कू ल व इंटरमीडिएट हैं उन्हें ब्लाक, न्याय पंचायत, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ही कार्यालय लिपिक पद पर पदोन्नति दी जाए। जिला मंत्री कुशल अवस्थी ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पदनाम परिवर्तन करते हुए कार्यालय सहायक या विद्यालय सहायक किया जाए।
विज्ञापन


इस दौरान पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बृजेश मिश्र को सौंपा। इस मौके पर राजीव कुमार, रवि शंकर अवस्थी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed