{"_id":"6ab560ee51da5f661d04700d","slug":"city-substation-disrupted-due-to-line-shifting-residents-get-relief-through-alternative-power-arrangements-hardoi-news-c-213-1-hra1021-157276-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लाइन शिफ्टिंग से शहर उपकेंद्र ठप, वैकल्पिक बिजली व्यवस्था से लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लाइन शिफ्टिंग से शहर उपकेंद्र ठप, वैकल्पिक बिजली व्यवस्था से लोगों को राहत
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ मार्ग पर जारी सड़क चौड़ीकरण के कारण 33 केवीए लाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। लाइन शिफ्टिंग की वजह से शहर के प्रमुख उपकेंद्रों से जुड़े दर्जनों मोहल्लों की बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही। हालांकि बिजली विभाग की ओर से अपनाई गई वैकल्पिक आपूर्ति व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
लखनऊ मार्ग पर विद्युत पोलों और 33 केवीए हाईटेंशन लाइन को हटाने का काम बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शुरू हो गया था। इसके चलते 33 केवीए मन्नापुरवा, सिटी और कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। सिटी विद्युत उपकेंद्र और कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र की लाइन को चरौली उपकेंद्र से जोड़ दिया गया। इससे चार विद्युत उपकेंद्र का लोड एक लाइन पर आ गया। इस कारण पूरे दिन सिटी व कोयल बाग कॉलोनी के उपकेंद्रों के फीडरों को क्रमवार चलाया गया। इससे लोगों को रुक-रुक कर बिजली मिलती रही।
वहीं मन्नापुरवा विद्युत उपकेंद्र का टाउन प्रथम व द्वितीय फीडर दोपहर एक से पांच बजे तक बंद रहा। सप्लाई ठप होने से घरेलू कामों के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी प्रभावित हो रहे हैं। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली लाइन पर काम होने के कारण शट डाउन लिया जा रहा है।