फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   City residents troubled by arbitrariness of e-rickshaw and auto drivers

Hardoi News: ई- रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी से शहरवासी परेशान

Fri, 02 Feb 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 02 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
City residents troubled by arbitrariness of e-rickshaw and auto drivers
हरदोई। शहर में यातायात व्यवस्था में ई- रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी भारी पड़ रही है। ई- रिक्शा चालक बीच सड़क पर ब्रेक लगाकर सवारियां बिठाने लगते हैं और चौराहे पर भी अड़े तिरछे ई रिक्शा खड़ा कर देते है। इससे शहरवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर में गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया-
विज्ञापन

सीन -एक
शहर के नुमाइश चौराहा सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां पर ई- रिक्शों का जमावाड़ा लगा रहता है। ई- रिक्शा व ऑटो चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां बिठाते रहते है। इससे चौराहा पर अक्सर जाम की समस्या रहती है। इससे अधिक चौराहा से रोडवेज बस स्टेशन, व डीएम चौराहा जाने वाले मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग पर समस्या रहती है। वाहन चालक व पैदल चलने वाले परेशान होते है।
विज्ञापन


सीन- दो
शहर के सिनेमा चौराहा पर भी गुरुवार को यही हाल था। चौराहा से लखनऊ चुंगी जाने वाले मार्ग पर पुलिस बूथ के पास से एक निजी बैंक के पास तक सड़क पर ई रिक्शा व ऑटों खड़े रहते है और वहीं पर सवारियां बिठाते है। इससे यहां पर डिवाइडर होने के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहर में ई- रिक्शा व ऑटो के विषय में सत्यापन की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही इनके रूट भी निर्धारित कर दिए जाएंगी। एआरटीओ प्रर्वतन की ओर से शहर में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकाें पर कार्रवाई हो रही है और अभियान लगातार चलाया जाएगा। -संजीव कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed