फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   City reeling under traffic jams... a 15-minute journey taking 45 minutes.

Hardoi News: जाम से पिसता शहर... 45 मिनट में तय हो रहा 15 मिनट का सफर

Fri, 21 Aug 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
City reeling under traffic jams... a 15-minute journey taking 45 minutes.
फोटो-27- सिनेमा रोड पर फुटपाथ पर खड़े वाहन। संवाद
हरदोई। शहर में बढ़े ई-रिक्शा और ऑटो के अलावा फुटपाथ किनारे बेतरतीब ढ़ग से खड़े चौपहिया वाहन ने शहर को जाम में जकड़ कर रख दिया है। आसानी से उपलब्ध होने वाले ई-रिक्शा आम लाेगों के लिए सुविधाजनक और सस्ता साधन तो है लेकिन इनकी दिन प्रतिदिन बढ़ती संख्या ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। सड़क पर बढ़ती ई-रिक्शों व ऑटो की भरमार और फुटपाथ पर अतिक्रमण से अब 15 मिनट का सफर 45 मिनट में पूरा हो रहा है। सड़क पर रेंग रहे वाहनों के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सवारी देखते ही सड़क पर रूक जाते ई-रिक्शा
शहर में बेधड़क दौड़ रहे ई-रिक्शा चालकों की मनमानी इस कदर है कि जहां सवारी दिखती है वहीं पर वह ई-रिक्शा रोक देते हैं। फिर भले ही पीछे से काेई अन्य वाहन आ रहा है या नहीं, उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में सड़क पर पीछे से जाम लग जाता है। चौराहों पर भी ई-रिक्शा चालक मोड़ पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। इतना ही नहीं कई ई-रिक्शा चालक तो सवारियां ठूस ठूस कर भरते हैं। इनसे हादसे का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन



एक के रुकते ही थम जाते कईयों के पहिएशहर में ई-रिक्शों की भरमार है। अकेले शहर में ही कम से 08 से 10 हजार ई-रिक्शे अलग अलग मार्गाें पर चल रहे हैं। एक के पीछे ई-रिक्शों की कतार लगी रहती है। यदि कोई सवारी दिख जाए या फिर कोई ई-रिक्शा बीच में खड़ा हो जाए तो उसके पीछे एक के बाद एक ई-रिक्शों की कतार लग जाती है। शहर के बड़े चौराहा, सिनेमा रोड और चौराहा, रेलवेगंज, मुन्नेमियां चौराहा और नुमाइश चौराहा पर ऐसी स्थिति हर 10 से 15 मिनट के बाद देखने को मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में लगता अधिक समय
बड़े चौराहे से रेलवे स्टेशन की दूरी अधिक नहीं है, लेकिन व्यस्त समय में यहां वाहन रेंगते नजर आते हैं। कई बार लोग जाम से बचने के लिए वाहन छोड़कर पैदल ही स्टेशन की ओर बढ़ने को मजबूर हो जाते हैं। इसी तरह बिलग्राम चुंगी से आरटीओ कार्यालय होते हुए शहर के अन्य हिस्सों तक पहुंचना भी आसान नहीं है। इस मार्ग पर भी वाहनों का दबाव अधिक रहने से कई स्थानों पर यातायात धीमा हो जाता है। सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानों के बाहर तक फैला सामान परेशानी और बढ़ा देता है।



ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट तय किए गए थे, लेकिन इसके बाद भी तय रूटों पर वाहन नहीं चल रहे हैं। जांच कर संचालन व्यवस्थित करवाया जाएगा और नियमानुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
अरविंद कुमार सिंह
एआरटीओ प्रशासन

फोटो-27- सिनेमा रोड पर फुटपाथ पर खड़े वाहन। संवाद

फोटो-27- सिनेमा रोड पर फुटपाथ पर खड़े वाहन। संवाद

फोटो-27- सिनेमा रोड पर फुटपाथ पर खड़े वाहन। संवाद

फोटो-27- सिनेमा रोड पर फुटपाथ पर खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed