{"_id":"5f2af3d78ebc3eabee14fe1d","slug":"city-celebrate-ram-mandir-bhoomi-poojan-hardoi-news-knp575233690","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवा रंग में रंगा शहर, हर सख्श बोला मेरे राम आ रहे..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवा रंग में रंगा शहर, हर सख्श बोला मेरे राम आ रहे..
विज्ञापन
श्रीराम जानकी मंदिर के बाहर दीपक जलाते श्रद्घालु। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और कार्य आरंभ किए जाने की खुशी में बुधवार को पूरे जिले को सजाया गया। चौराहे जगमग रहे, मंदिरों में दीपोत्सव मनाया गया और घर-घर श्रीराम की लहर रही। पूरा शहर भगवामय नजर आया।
बुधवार को मंदिरों से लेकर घरों तक में श्री राम का जयघोष गूंजा। अयोध्या में भूमि पूजन के मौके पर शहर के सिनेमा चौराहा, नुमाइश चौराहे, सोल्जर बोर्ड चौराहा व जिंदपीर चौराहे को लाइटों व झालरों से सजाया गया। शहर के लोगों के लिए ये आकर्षण का केंद्र रहे। सिनेमा चौराहा से बड़ा चौराहे तक शहर की गजानन सेवा समिति की ओर से सजावट कराई गई। समिति से जुड़े मनीष चतुर्वेदी, संजीव रस्तोगी ने इसमें योगदान किया। घरों में भी दीपक जलाए गए। देर रात तक दीपकों की जगमगाहट रही।
देवस्थान पर गूंजीं रामायण की चौपाइयां
शहर के घटंाघर रोड पर सीतापुर बस स्टैंड स्थित देवस्थान पर अखंड रामायण का पाठ करवाया गया। बुधवार दोपहर पाठ पूरा होने पर लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों में हरिओम, मिथिलेश, सत्येंद्र मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हनुमत धाम में मनाया दीपोत्सव
मंगलीपुरवा स्थित श्रीराम जानकी हनुमत धाम में भगवान श्रीराम का भव्य पूजन अर्चन किया गया। मंदिर में 151 दीप जलाए गए। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर आचार्य श्याम पाल सिंह, प्रबंधक अखिलेश सिंह, मुकुल सिंह, मुकेश सिंह, लक्ष्मी देवी, सुधा गुप्ता, राम प्रकाश पांडे, कमलेश गुप्ता, मंशा वाजपेई, राघव सिंह आदि ने आरती उतारी व प्रसाद का वितरण किया।
गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल, श्री राम उत्सव में आरिफ ने बांटी मिठाई
हरदोई। अयोध्या में श्री राम जन्मस्थल में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को यादगार बना सवर्ण चेतना सभा अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान शानू के नेतृत्व में बुधवार को मुन्नेमियां चौराहे पर मिठाई बांटी गई। इस मौके पर गंगा जमुनी तहजीब और मजबूत होती दिखी। उन्होंने कहा कि हमारा मुल्क सारी दुनिया के लिए मिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि इस्लाम ने हमेशा इंसानियत की पैरवी की है। इस मौके पर सवर्ण चेतना सभा के जिलाध्यक्ष योगेश सिंह, अवि अग्निहोत्री, प्रशांत द्विवेदी, शिवा त्रिवेदी, शान अली, आदर्श मिश्रा, मोहम्मद जुनेद, अखिलेश तिवारी, राजेश मिश्रा, रामजी अवस्थी, विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
ढोल मंजीरा की थाप पर राम चरित्र का किया बखान
हरदोई। अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन और कार्य आरंभ के अवसर पर शिव विश्व कल्याण संस्थान के तत्वावधान में धर्म नेत्री ऊषा पांडे के ऊंचाथोक स्थित आवास पर सत्संग हुआ। पदाधिकारियों व महिलाओं ने ढोल मंजीरा बजाकर भजन गाए। श्री राम के चरित्र का सभी से अनुसरण करने का आह्वान किया।
संस्थान की धर्म प्रचारिका अर्चना सिंह ने कहा कि ये ऐतिहासिक पल है और इस गौरवशाली पल को सभी को स्मरणीय बना देना है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शिव सेवक गुप्त, रेखा शर्मा, स्मिता राठौर , साधना सिंह, कविता मिश्रा ,पूनम सिंह, शिखा पांडे आदि मौजूद रहे।