{"_id":"66c61f668360eb79bf0e5b66","slug":"cinema-square-collectorate-and-dms-residence-stood-first-in-decoration-hardoi-news-c-213-1-hra1001-118607-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सजावट में सिनेमा चौराहा, कलक्ट्रेट व डीएम आवास रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सजावट में सिनेमा चौराहा, कलक्ट्रेट व डीएम आवास रहे अव्वल
विज्ञापन
हरदोई। स्वतंत्रता दिवस पर चौराहों, सरकारी कार्यालयों व भवनों और निजी भवनों व प्रतिष्ठानों पर कराई गई सजावट के परिणाम समिति ने जारी कर दिए। चौराहों में सिनेमा चौराहा, कलक्ट्रेट व डीएम आवास अव्वल आए। डीएम ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
स्वामी विवेकानंद सभागार में स्वतंत्रता दिवस पर सजावट के प्रतिभागियों को डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सम्मानित किया। कहा कि जनपद में लक्ष्य से अधिक करीब 12 लाख तिरंगा फहराया जाना गौरव की बात है। चौराहों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार सिनेमा चौराहा की साज-सज्जा के लिए अविनाश चंद्र गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार नुमाइश की साज-सज्जा के लिए समाजसेवी दीन दयाल वर्मा लल्लू दादा और तृतीय पुरस्कार स्वर्ण जयंती चौराहा की साज-सज्जा के लिए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी को डीएम ने सौंपा।
सरकारी कार्यालयों व भवनों में प्रथम पुरस्कार कलक्ट्रेट व डीएमआवास, द्वितीय पुरस्कार पुलिस अधीक्षक कार्यालय व आवास व तृतीय पुरस्कार जिला पंचायत कार्यालय को प्राप्त हुआ। व्यक्तिगत भवनों व प्रतिष्ठानों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार दीन दयाल वर्मा लल्लू दादा, द्वितीय पुरस्कार अविनाश चंद्र गुप्ता, तृतीय पुरस्कार पेट्रोल पंप की साजसज्जा के शिशिर अग्रवाल ने प्राप्त किया। संडीला एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तान्या सिंह, एएमओ प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।