{"_id":"69f4e5f5345a0eb9c40a8b5a","slug":"cinema-crossing-is-now-buddha-chowk-hardoi-news-c-213-1-hra1001-149049-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सिनेमा चौराहा अब बना बुद्ध चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सिनेमा चौराहा अब बना बुद्ध चौक
विज्ञापन
फोटो 42: सिनेमा चौराहा के सुंदरीकरण का लोकार्पण करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, साथ में नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व अन्य। संवाद
आबकारी मंत्री ने जनता को सौंपा सिनेमा चौराहा का सुंदरीकरण
- 39.16 लाख रुपये से कराया गया है काम
- बोले, बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण सौभाग्य की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आबकारी मंत्री ने शहर के मुख्य सिनेमा चौराहा के कराए गए सुंदरीकरण को शुक्रवार देर शाम लोकार्पण के साथ शहरवासियों को सौंपा। अब यह चौराहा भगवान बुद्ध चौक के नाम से जाना जाएगा। आबकारी मंत्री ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण और भगवान बुद्ध चौक का लोकार्पण सौभाग्य की बात है।
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि भगवान बुद्ध ने शील, दान, दया और क्षमा का संदेश दिया है। इससे विश्व में शांति का पैगाम गया है। पूरा विश्व भगवान बुद्ध के संदेशों को मानता है और उनकी वाणी पर चलकर आपसी एकता और भाईचारे के साथ शांति अपना रहा है। कहा कि शहर और जिले का विकास उनकी प्राथमिकता में है। अभी सिनेमा चौराहा का सुंदरीकरण हुआ है, जल्द ही शहर के अन्य चौराहों का भी सुंदरीकरण होगा। जिला के लोग उनके परिवार का हिस्सा है, इसीलिए बिना भेदभाव के विकास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने कहा कि नगर विकास के माध्यम से शहर की तस्वीर को बेहतर बनाया जा रहा है। जनता से आशीर्वाद मांगा और कहा कि अगले तीन-चार महीनों में शहर के सभी चौराहाें का सुंदरीकरण करा लिया जाएगा। कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना में सिनेमा चौराहा का 39.16 लाख रुपये से सुंदरीकरण कराया गया है। अब शहर में आने वाले लोगों को भगवान बुद्ध आपसी एकता, शांति और शील व क्षमा का संदेश देगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा नेता पीके वर्मा, प्रियम मिश्रा, पुष्कर तिवारी छुन्नकी, टिंकू त्रिवेदी, अभिषेक मिश्रा हनी, राजेश दीक्षित आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।