फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chronic exposure to pension benefits

पुरानी पेंशन का लाभ देने के लिए प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 25 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chronic exposure to pension benefits

एक अप्रैल 05 के बाद नियुक्त सभी टीचरों को पुरानी

विज्ञापन
पेंशन का लाभ दिलाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों व टीचरों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कार्रवाई की मांग की।

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि एक अप्रैल 05 के बाद नियुक्त सभी टीचरों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए एवं विशिष्ट बीटीसी 2004 चयन प्रक्रिया द्वारा नियुक्त लगभग 40 हजार टीचरों को भारत सरकार की पुरानी पेंशन का लाभ दिलाया जाए।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति पाए समस्त टीचरों को न्यूनतम मूल वेतन 17,140 और प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति का न्यूनतम मूल वेतन 18,150 रुपये सभी को दिया जाए। उन्होंने कहा कि दिसंबर 08 तक पदोन्नति टीचर व सीधी भर्ती के पदों पर मूल वेतन 17,140 का प्रावधान है, पर सभी को न्यूनतम मूल वेतन न देना अन्यायपूर्ण है।

प्रदर्शन के दौरान टीचरों द्वारा मांग की गई कि दूरस्थ जिलों में कार्यरत शेष टीचरों को भी शीघ्र गृह जनपदों में स्थानांतरित किया जाए, साथ ही पूर्व व भविष्य में स्थानांतरित टीचरों की वरिष्ठता लैप्स न की जाए। पूर्व स्थानांतरित टीचरों की वरिष्ठता बरकरार रखते हुए वर्तमान पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल कर पदोन्नति दी जाए।

इस दौरान सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को साैंपा गया। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा प्रशिक्षु टीचरों को शीघ्र टीचर बनाने एवं मृतक टीचर आश्रितों को टीचर पद पर नियुक्ति देने की मांगे भी शामिल रही। इस मौके पर महामंत्री विनोद वर्मा, कीर्ति वर्मा, सुभाष कनौजिया, कौशलेंद्र यादव, विक्रांत, अनुपम सक्सेना, रवींद्र सिंह, नित्यानंद द्विवेदी, सोनेलाल, भास्कर सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed