फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chowkidar said - there is exploitation in police stations, SP said - don't worry, I am here

Hardoi News: चौकीदार बोलेे- थानों में होता है शोषण, एसपी ने कहा- परेशान न हो, मैं हूं ना

Fri, 05 Jul 2024 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Chowkidar said - there is exploitation in police stations, SP said - don't worry, I am here
हरदोई। राष्ट्रीय चौकीदार सेवा समिति के बैनर तले ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद पुलिस कार्यालय में एसपी को ज्ञापन सौैंपकर समस्याएं बताईं। एसपी नेे चौकीदारों की पूरी बात सुनकर कहा कि परेशान न हों, मैं हूं ना। समस्याओं का निस्तारण होगा।
विज्ञापन

जनपद में तैनात चौकीदारों ने एसपी केसी गोस्वामी को ज्ञापन देने के बाद कहा कि थानों और कोतवालियों मेें जाने पर सम्मान नहीं मिलता है। चौकीदारों ने एसपी को बताया कि कई थानों में चौकीदारों का शोषण किया जाता है। चौकीदारों की ड्यूटी में भी मनमानी की जाती है। इस पर एसपी ने कहा कि हर दिन किसी न किसी थाने पर जाते हैं और चौकीदारों से भी मिलते हैं। इस पर कभी किसी ने समस्याएं नहीं बताईं। अब जो बात सामने आई है उसका निदान कराया जाएगा। चौकीदारों ने वर्दी उपलब्ध कराए जाने और न्यूनतम मजदूरी दिलाए जाने के साथ ही इन्हें नियमित किए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान चौकीदार अनूप त्रिपाठी, दिलदारखां, महेंद्र, वासुदेव, विनोद अर्कवंशी, इरशाद अली आदि मौजूद रहे। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि ग्राम चौकीदारों से मुलाकात की है। उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। चौकीदारों को नियमित करने और वर्दी दिलाए जाने की व्यवस्था अगर है तो उसे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed