फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Child's death in suspicious circumstances, accused of murder

Hardoi Crime: संदिग्ध हालात में बालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बोली- बीमारी से हुआ इंतकाल

Fri, 14 Jul 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Jul 2023 12:29 AM IST
सार

कोतवाल राजवीर सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। फिलहाल पिटाई से नहीं बल्कि बीमारी के चलते बालक की मौत हुई है जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Child's death in suspicious circumstances, accused of murder
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के कपूरपुर गांव में 11 वर्षीय बालक की नीर गांव में स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन गांव के ही एक दंपती पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस परिजनों के आरोपों को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि बीमारी के चलते मौत हुई है।

विज्ञापन

कपूरपुर गांव निवासी सत्यराम ने बताया कि उनका 11 वर्षीय पुत्र अनूप आठ जुलाई की शाम को गांव के बाहर खेल रहा था। जहां पर बच्चों में विवाद हो गया। इसमें अनूप के सिर में चोट आई थी। आरोप है कि जिस बच्चे ने अनूप को पीटा था। उसी के माता-पिता ने उसकी पिटाई कर दी। हालत बिगड़ने पर गांव में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यहां पर इलाज के दौरान बुधवार की शाम पांच बजे अनूप की मौत हो गई इस पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के दो लोगों पर पीटने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। कोतवाल राजवीर सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। फिलहाल पिटाई से नहीं बल्कि बीमारी के चलते बालक की मौत हुई है जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed