फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Children's sports hit by rising costs; everything from bats and balls to fitness activities has become expensive.

Hardoi News: बच्चों के खेल पर भी लगी महंगाई की मार, बैट-बॉल से लेकर फिटनेस भी महंगा

Fri, 12 Jun 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Children's sports hit by rising costs; everything from bats and balls to fitness activities has become expensive.
फोटो-27- दुकान पर स्पोर्ट्स का सामान खरीदते लोग। संवाद
हरदोई। महंगाई की मार से बच्चों का खेल तक अछूता नहीं रह गया है। महंगाई से खिलाड़ियों का प्रदर्शन और फिटनेस की कीमत बढ़ गई है। खेल सामग्री की दुकानों पर क्रिकेट के बैट से लेकर गेंदों की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत का इजाफा हो गया है। खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को अब किट खरीदने से पहले कई बार सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन




ईंधन में बढ़ोतरी के साथ कच्चे माल की आपूर्ति में कमी की वजह से खेलों की सामग्री बनाने में भी लागत बढ़ गई है। क्रिकेट, बैडमिंटन, रैकेट ही नहीं बल्कि स्पोर्ट्स शूज, ग्लव्स, प्रोटीन सप्लीमेंट और जिम के उपकरण तक महंगे हो गए हैं। इसका असर खेल मैदानों में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों पर पड़ रहा है। खेल सामग्री विक्रेताओं के अनुसार ईंधन महंगा होने से दिल्ली, मेरठ और जालंधर समेत अन्य शहरों से आने वाली सामग्री की कीमतों में वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन


खेल सामग्री के विक्रेता जितेंद्र गुप्ता जीतू ने बताया कि माल भाड़ा, कच्चा माल और निर्माण लागत बढ़ने से 1500 रुपये तक मिलने वाला बैट अब 1700 से 1800 रुपये तक पहुंच गया है। लेदर बॉल 375 से 400 रुपये तक और 60 से 65 रुपये वाली टेनिस की गेंद 75 से 80 रुपये की हो गई है। इसके अलावा स्पोर्ट्स शूज 1800 से 2500 रुपये तक और ट्रैक शूट व स्पोर्ट्स जर्सी के दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 से 20 हजार रुपये में तैयार हो रही किट

महंगाई के कारण क्रिकेट किट तैयार करना काफी महंगा हो गया है। क्रिकेट प्रशिक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक क्रिकेट की किट 12 से 14 हजार रुपये में तैयार हो जाती थी लेकिन अब पूरी किट को तैयार करने में 15 से 20 हजार रुपये का खर्च आ रहा है। इतना ही नहीं अन्य खेलों से संबंधित बैडमिंटन और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए भी रैकेट, शटल, जूते और ड्रेस पहले से महंगी हो गई है। खेल और फिटनेस से जुड़ी सामग्री में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

फोटो-27- दुकान पर स्पोर्ट्स का सामान खरीदते लोग। संवाद

फोटो-27- दुकान पर स्पोर्ट्स का सामान खरीदते लोग। संवाद

फोटो-27- दुकान पर स्पोर्ट्स का सामान खरीदते लोग। संवाद

फोटो-27- दुकान पर स्पोर्ट्स का सामान खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed