फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Children weighing report forgery , two ax down on

बच्चों की वजन रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा, दो पर गिरी गाज

Fri, 05 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 05 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Children weighing report forgery , two ax down on
बच्चों में कुपोषण और अतिकुपोषण की जानकारी करने के लिए सूबे में शासन के निर्देश पर वजन दिवस आयोजित हुआ। जनपद के कोथावां विकास खंड के कंसुआ की आंगनबाड़ी कार्यकत्री और मुख्य सेविका ने इस कार्य में लापरवाही की। निरीक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी को फर्जी रिपोर्टिंग की जानकारी हुई तो उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सेवा समाप्ति और मुख्य सेविका को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही सीडीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


राज्य पोषण मिशन के तहत सूबे में सात व 10 सितंबर को वजन दिवस आयोजित किया गया। जनपद की 20 बाल विकास परियोजना क्षेत्रों में वजन दिवस कर बच्चों का वजन कर कुपोषण व अतिकुपोषण की रिपोर्ट दी गई। सरकार ने तो वजन दिवस का आयोजन बच्चों की सेहत की बेहतर देखभाल करने के लिए कराया, लेकिन जनपद के विकास खंड कोथावां के कंसुआ की आंगनबाड़ी कार्यकत्री और मुख्य सेविका की मनमानी ने बाल विकास विभाग को भी हैरत में डाल दिया। 27 जनवरी को जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने वहां का निरीक्षण किया तो बच्चों के वजन में तो फर्जीवाड़ा पाया गया, ग्रोथ चार्ट और पोषाहार रजिस्टर भी अधूरे मिले।
विज्ञापन


इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कंसुआ की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरमा देवी की सेवा समाप्ति के निर्देश सीडीपीओ को दिए, जबकि क्षेत्र की मुख्यसेविका के फर्जी रिपोर्टिंग में शामिल होने पर कारण बताओ नोटिस देकर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए और बाल विकास परियोजना अधिकारी गुलनाज बानो के कार्यों में शिथिल पर्यवेक्षण करने पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed