फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Children's bowling was defeated Master

बच्चों की गेंदबाजी के आगे परास्त हुए गुरुजी

Mon, 16 Nov 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Mon, 16 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Children's bowling was defeated Master

हरदोई। अर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस के मौके पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के शिक्षक और छात्रों के बीच क्रिकेट मैच हुआ जिसमें कक्षा में चॉक चलाने वाले शिक्षक छात्रों की गेंदबाजी के आगे परास्त हो गए। विद्यालय में कई अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें छात्र-छात्राआें ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन


बाल दिवस पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जर्मनी से आईं फीजियोथिरेपिस्ट डा. क्रिस्टिन रामोटर तथा विद्यालय ट्रस्टी उमा निगम ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विद्यालय में शतरंज, टेबिल टेनिस, कुर्सी दौड़, वालीबाल और क्रिकेट की प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें विभिन्न कक्षाओं की छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जबकि विद्यालय के शिक्षक और छात्रों के बीच 10 ओवरों का एक क्रिकेट मैच हुआ।
विज्ञापन


शिक्षक टीम के कप्तान मनीष मिश्रा व छात्र टीम के कप्तान प्रशांत ने टॉस किया। छात्रों की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 10 ओवरों में 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीचर/स्टाफ टीम 47 रन पर ही आल आउट हो गए। विजेता टीम को पुरस्कार व ट्राफी दी गई। वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में भी विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शैक्षिक सलाहकार मानव कुमार सिंह, प्रबंधक अपूर्व कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य वंदना टंडन मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed