फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   children mistaking it for milk P Dali Insecticide

Hardoi News: बच्चों ने दूध समझकर पी डाली कीटनाशक दवा

Sun, 05 Mar 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 05 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
children mistaking it for milk

P Dali Insecticide
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में किसान अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। दवा का घोल एक बाल्टी में खेत के किनारे रखा हुआ था। इसी बीच दो बच्चे वहां पर पहुंचे, जिन्होंने दूध समझ करके उसे पी लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के जरेरा गांव निवासी रिंकू खेत में बैंगन की फसल को सुरक्षित करने के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। कुछ सफेद रंग का घोल बाल्टी में बनाकर खेत के किनारे रख दिया था। रिंकू के मुताबिक इसी बीच उसका चार वर्षीय पुत्र सार्थक गांव के ही प्रमोद (5) पुत्र कार्तिक के साथ खेत पहुंचा।
विज्ञापन

दोनों ने बाल्टी में रखे कीटनाशक को दूध समझकर पी लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, यहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि दोनों बच्चे खतरे के बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed