फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Children make the weight Flag '

‘बच्चों का वजन करा करें चिह्नित’

Tue, 01 Sep 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 01 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
" Children make the weight Flag '

अतिकुपोषित बच्चों के चिन्हांकन के लिए होने वाले वजन

विज्ञापन
दिवस के लिए मंगलवार को सेक्टर, ग्राम और वार्ड प्रभारी को प्रशिक्षित किया गया। रसखान प्रेक्षागृह में प्रभारियों को वजन दिवस के दिन कराए जाने वाले कार्यों व प्रारूपों को भरने की जानकारी दी। उन्हें बच्चों को वजन करवाकर प्रारूप एक कार्यकत्री द्वारा भराने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने भी प्रभारियों को प्राथमिकता से बच्चों का वजन करवाकर चिह्नित करने के निर्देश दिए। शून्य से पांच वर्ष तक बच्चों को चिह्नित करने के लिए सूबे में होने वाले वजन दिवस को लेकर मंगलवार को प्रशिक्षण कराया गया। प्रथम चरण के अंतर्गत चयनित 10 विकास खंड व परियोजनाओं के सेक्टर व ग्राम/वार्ड प्रभारियों का प्रशिक्षण रसखान प्रेक्षागृह में दो पारियों में कराया गया।

प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए सीडीओ विजय गुप्ता ने कहा कि लाल श्रेणी के अधिक से अधिक बच्चों को पंजीकृत किया जाए। जिसमें किसी प्रकार की डरने की कोई बात नहीं है। लाल श्रेणी के बच्चे मिलने पर उनका इलाज भी कराया जाए। डीपीओ प्रकाश कुमार ने सेक्टर व वजन दिवस के दिन कराए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया।

बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे का वजन कर प्रारूप एक पर भरना होगा। प्रारूप भरने के बाद वार्ड व ग्राम प्रभारी उसे अपने पास जमा करेंगे और सेक्रेटरियों को देंगे। सेक्रेटरी प्रारूप एक के आधार पर प्रारूप पांच तैयार करेंगे और प्रारूप एक व पांच सेक्टर प्रभारी को देंगे।

प्रारूप पांच पर सेक्टर प्रभारी प्रारूप छह तैयार करेंगे। प्रारूप पांच, छह और एक को अपने पास जमा कर सेक्टर प्रभारी उसे विकास भवन में जमा करेंगे। डीपीओ ने बताया कि हर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ आईसीडीएस विभाग की एक सुपरवाइजर अथवा कर्मचारी सहयोग के लिए रहेगा।

ताकि प्रारूप भरने में परेशानी न हो। प्रशिक्षण में सीएमओ डा. विनोद कुमार गुप्ता, उपायुक्त मनरेगा राजनाथ प्रसाद भगत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एसके कुसुमवाल व जिला आपूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed