{"_id":"5fa433368ebc3e9c02168695","slug":"child-raped-hardoi-news-knp59265479","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्कुट दिलाने के बहाने मासूम को ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्कुट दिलाने के बहाने मासूम को ले जाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने तीन वर्षीय मासूम बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने ले जाकर बाग में दुष्कर्म किया। बच्ची को खोजते हुए जब परिजन व ग्रामीण बाग में पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर शाम उसे पुलिस ने दबोच भी लिया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची बुधवार की देर शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी अशोक कुमार (25) बच्ची को गोद में उठाकर चला गया। रास्ते में बच्ची की चचेरी बहन मिली तो अशोक ने उसे बिस्कुट दिलाने के लिए ले जाने की बात कही।
काफी देर बाद भी जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। इसी दौरान बच्ची की चचेरी बहन ने परिजनों को सारी बात बताई। परिजन जब बाग पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया। बाद में पुलिस ने उसे देर शाम दबोच लिया। पूछताछ जारी है। (संवाद)