फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Child fell into pond while bathing in Khanti, died due to drowning

Hardoi News: खंती में नहाते समय तालाब में गिरा बालक, डूबने से मौत

Sat, 15 Jul 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Child fell into pond while bathing in Khanti, died due to drowning
सवायजपुर। थाना क्षेत्र के अलियापुर ढिकहा मजरा सिलवारी गांव के बाहर सड़क किनारे खंती में भरे पानी में नहाते समय पैर फिसलने से तालाब में बालक जा गिरा। उसकी डूबने से मौत हो गई। बालक गांव के अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अलिया ढिकहा मजरा सिलवारी गांव निवासी रामबहादुर का 11 वर्षीय पुत्र राहुल शुक्रवार की दोपहार गांव निवासी अपने दोस्त अर्पित (08) पुत्र शिवदर्शन व विक्की (10) पुत्र सियाराम के साथ नहाने गया था। बताया गया है कि सड़क के किनारे खंती में नहा रहे थे। अचानक पैर फिसलने से राहुल पड़ोस में गहरे तालाब में चला गया। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। राहुल का शव देखकर परिजनों में मातम पसर गया। सूचना पाकर लेखपाल राहुल वर्मा मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed