{"_id":"653aa5bb55b6cbcc61062737","slug":"child-born-dead-mothers-condition-deteriorated-died-in-lucknow-hardoi-news-c-213-1-hra1003-5653-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मृत पैदा हुआ बच्चा, बिगड़ी प्रसूता की हालत, लखनऊ में दम ताेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मृत पैदा हुआ बच्चा, बिगड़ी प्रसूता की हालत, लखनऊ में दम ताेड़ा
विज्ञापन
हरदोई। हरियावां थानाक्षेत्र के भदेउरा गांव की एक गर्भवती ने शहर के निजी अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ गई और परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर इलाज कराने में लापरवाही का आरोप लगाया है।
मझिला के रामपुर कोड़ा गांव निवासी अनिल कुमार ने पुत्री रूबी की शादी दो साल पहले भदेउवरा गांव निवासी संदीप के साथ की थी। संदीप ने बताया कि मंगलवार को रुबी को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर रूबी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर मृत बच्चे का जन्म हुआ। इसके कुछ देर बाद रूबी की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी। लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान रूबी की मौत हो गई।
मामले की सूचना पर मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे। मृतका के पिता अनिल का आरोप है कि ससुरालियों ने रूबी का इलाज कराने में लापरवाही बरती। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई है।