फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chief Minister increased sugarcane price, sugar mills should make timely payments: Nitin Agarwal

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया गन्ना मूल्य, समय से भुगतान करें चीनी मिल : नितिन अग्रवाल

Wed, 05 Nov 2025 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister increased sugarcane price, sugar mills should make timely payments: Nitin Agarwal
फोटो-27-चीनी मिल के डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरूआत करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल
हरियावां। चीनी मिल का पेराई सत्र बुधवार से शुरू हो गया। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरूआत की। इस दौरान आबकारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गन्ना किसानों को राहत दी गई है। गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी हुई है। चीनी मिल की भी जिम्मेदारी है कि तय समय सीमा के अंदर ही गन्ना किसानों का भुगतान करें।
विज्ञापन

जनपद में चार चीनी मिल हैं। हरियावां, रूपापुर और लोनी की चीनी मिल एक ही समूह की हैं जबकि एक चीनी मिल बीकापुर में है। इन चीनी मिलों में से हरियावां चीनी मिल का पेराई सत्र बुधवार से शुरू हो गया। इस बार हरियावां चीनी मिल ने दो करोड़ पांच लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

पेराई सत्र की शुरूआत पर चीनी मिल के सीईओ आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि इस बार पेराई सत्र जल्दी शुरू किया गया है। इसकी वजह यह है कि किसान अपने खेत जल्द से जल्द खाली कर अगली फसल की बुआई कर लें। उन्होंने आबकारी मंत्री को भरोसा दिलाया कि किसानों का शत प्रतिशत भुगतान समय से ही हो जाएगा। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह, अधिशासी निदेशक रोशन लाल टामक, यूनिट हेड, प्रदीप त्यागी, एचआर हेड आलोक मिश्रा, कुरसेली के प्रधान प्रतिनिधि राम सेवक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed