{"_id":"56fc1b0d4f1c1b227ef003b9","slug":"chief-engineer-angry-at-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम वसूली पर मुख्य अभियंता नाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम वसूली पर मुख्य अभियंता नाराज
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
बैठक करते मुख्य अभियंता डीजे गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता ने बुधवार को राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता और उप खंड अधिकारियों को एक मुश्त समाधान में पंजीकरण करवाकर भुगतान की प्रक्रिया जल्द कराने के निर्देश दिए। कम वसूली पर नाराजगी भी व्यक्त की। मुख्य अभियंता ने रामापुर सरैंया गांव जाकर ट्यूबवेल के काटे गए कनेक्शन की जांच भी की।
राजस्व वसूली को लेकर पावर कारपोरेशन काफी प्रयासरत है। जनपद आए मुख्य अभियंता डीजे गर्ग ने भी राजस्व वसूली को बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्य अभियंता ने आशा नगर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बैठक की। जिसमेें उन्होंने राजस्व वसूली की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक मुश्त समाधान योजना में बकाएदारों का पंजीकरण करें।
उनकी प्रक्रिया पूरी कराते हुए एक सप्ताह में भुगतान कराएं। वसूली लक्ष्य के अनुरूप होनी चाहिए और जो बकाएदार बकाया जमा न करें कनेक्शन काटा जाए। बड़े बकाएदारों पर भी शिकंजा कसते हुए उन्हाेंने कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। कनेक्शन कटने के बाद उनकी जांच भी करें। कहा कि मानीटरिंग कड़ाई से की जाए और बकाया अदा किए बिना कनेक्शन जोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता ने बैठक के बाद रामापुर सरैंया गांव जाकर 18000 रुपये के बकाएदारी में काटे गए ट्यूबवेल कनेक्शन की जांच कर उसके कटे होने की तसल्ली की। बताया गया कि वह गुरुवार को खंड प्रथम के अंतर्गत आने वाले गांवों में जाकर जांच करेंगे। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता योगेश कुमार, अधिशासी अभिंयता खंड प्रथम एसएस श्रीवास्तव, खंड द्वितीस आरबी कटियार, उप खंड अधिकारी पंकज भारती आदि मौजूद रहे।