फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CHC started rejuvenation

अब सीएचसी का कायाकल्प शुरू

Wed, 13 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 13 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर कटरा-बिल्हौर हाईवे पर गौरखेड़ा

विज्ञापन
में स्थित तीस शैयाओं वाले सीएचसी का प्रमुख सचिव 13 मई को निरीक्षण करेंगे, जिसके चलते चिकित्सक दिन रात सीएचसी को चमकाने में जुटे हुए हैं, पर यहां पेयजल की समस्या अभी तक दूर न हो सकी है।

ज्ञात हो कि सवायजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण 27 अगस्त 11 को हुआ था और यहां पर एक डाक्टर और आधा दर्जन कर्मचारी तैनात किए गए। मरीजों को दवाएं तो मिलीं, पर भर्ती न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संसाधनों का काफी टोटा रहा।

एक माह पहले जब लखनऊ से तीस बेड, आपरेशन के उपकरण सहित सारे उपकरण भी अस्पताल में पहुंच गए। फि र भी अस्पताल में मरीजों की भर्ती की व्यवस्था नहीं हो सकी। इधर, प्रमुख सचिव के अस्पताल के निरीक्षण का कार्यक्रम आते ही सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने हरपालपुर के अधीक्षक डा. स्वामी दयाल को सीएचसी में कैंप कर अधूरे कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

उधर, एसडीएम अविनाश कुमार ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर एक दर्जन सफाई कर्मियों को तैनात कर सफाई को बीडीओ से कहा और डीएम को अस्पताल में स्टाफ की कमी को पूरा करने को नई तैनाती को पत्र लिखा।

उधर, अस्पताल में जहां सफाई कर्मी रात दिन एक किए हैं, वहीं अस्पताल का रंग रोगन किया जा रहा है, पर यहां मोटर खराब होने से पानी की टंकी सूखी रहने से पेयजल का संकट है। इस बाबत चिकित्साधीक्षक डा. स्वामी दयाल ने बताया कि वह दौरे से पहले सारी तैयारियाें को पूरी कर लेंगे, पर मरीजों की भर्ती आदि सीएमओ के निर्देश के बाद ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed