{"_id":"647796fc3c8d63e5b30e1099","slug":"charge-taken-from-dc-on-negligence-in-selection-process-hardoi-news-c-12-1-262612-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चयन प्रकिया में लापरवाही पर डीसी से छिना प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चयन प्रकिया में लापरवाही पर डीसी से छिना प्रभार
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक (बालिका) से शिक्षकों के चयन में अनियमितता पर प्रभार छीन लिया गया है। उनका प्रभार जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा को दिया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता की ओर से जारी पत्र में बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया होनी थी और तैनात शिक्षकों का नवीनीकरण किया जाना था। रिक्त पदों के लिए चयन के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए थे। चयन प्रक्रिया को 31 मई तक पूूर्ण किया जाना था। इसकी समीक्षा जिलाधिकारी की ओर से की गई तो पाया गया कि चयन प्रक्रिया जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पांडेय की उदासीनता मिली। विगत वर्षों में भी शिक्षकों के नवीनीकरण में लापरवाही बरती गई थी।
जिला समन्वयक की कार्य में लापरवाही और सत्यनिष्ठा संदिग्ध पाई गई। इस पर बीएसए ने जिला समन्वयक से कस्तूरबा गांधी आवासीय पटल का कार्य ले लिया गया है और उसका प्रभार जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा राकेश शुक्ला को दिया गया है। चयन प्रक्रिया को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।