फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Charge sheet to five assistant development officers for negligence in duty

Hardoi News: ड्यूटी में लापरवाही पर पांच सहायक विकास अधिकारियों को आरोप पत्र

Thu, 03 Jul 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet to five assistant development officers for negligence in duty
हरदोई। गांवों की साफ-सफाई के निरीक्षण में लापरवाही पर जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

उन्होंने सर्वाधिक शिकायतों वाले पांच विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारियों को आरोप पत्र दिए। कहा कि साक्ष्य सहित सात दिन के अंदर जवाब कार्यालय में प्राप्त कराएं। संतोषजनक व जवाब प्राप्त न होने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।
गांवों में साफ-सफाई न होने पर ग्रामीणों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं, जबकि सहायक विकास अधिकारियों को साफ-सफाई और सफाई कर्मियों की हाजिरी के निरीक्षण की जिम्मेदारी मिली है। शिकायतों पर ध्यान न दिए जाने से ग्रामीणों को दिक्कतों के साथ ही सीएम डैशबोर्ड पर विभाग की स्थिति भी पिछड़ी है।
विज्ञापन

बताया कि छह माह की शिकायतों की स्थिति देखें तो विकास खंड टड़ियावां में सर्वाधिक 131, बिलग्राम में 130, शाहाबाद में 129 और सुरसा और अहिरोरी में 124-124 शिकायतें आई हैं। बताया कि टड़ियावां, बिलग्राम, शाहाबाद, सुरसा और अहिरोरी के सहायक विकास अधिकारियों को आरोप पत्र दिए गए हैं। सभी से सात दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
व्हाट्सएप पर बताएं समस्या, विभाग कराएगा समाधान
डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत कार्यालयों पर गांव की साफ-सफाई के गलीवार रोस्टर की होर्डिंग लगवाई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को सफाई कार्य की जानकारी रहे। विभाग ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम में व्हाट्सएप नंबर- 9555348901 स्थापित किया गया है। ग्रामीण इस व्हाट्सएप पर अपनी समस्या को फोटो के साथ बता सकते हैं। विभाग की तरफ से समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed