फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   chaprasi died in truck-loader collision

ट्रक-लोडर की भिड़ंत में चपरासी की मौत

Tue, 12 Dec 2017 12:04 AM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Tue, 12 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
chaprasi died in truck-loader collision
जिला अस्पताल में बिलखती मृतक की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

लोनार थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सवायजपुर कस्बे के निकट ट्रक-लोडर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें लोडर सवार चपरासी की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के हूंसेपुर गांव निवासी होरीलाल (40) पुत्र धनीराम सवायजपुर तहसील में चपरासी था। उसके परिवार में पत्नी शकुंतला के अलावा एक बेटा अनिल है। सोमवार सुबह गांव से दूध की केन लेकर लोडर सवायजपुर आ रहा था। होरीलाल उसी लोडर से तहसील आ रहा था। लोनार थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सवायजपुर कस्बा के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक  से लोडर भिड़ गया। जोरदार टक्कर से लोडर में चालक के बगल में बैठे होरीलाल के सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे में लोडर चालक अंकेश वर्मा (22) घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एबुंलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने होरीलाल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल नजमुल हसन नकवी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed