{"_id":"699b3c6085b3f5a4a90aa30a","slug":"chaos-prevails-in-the-medical-college-water-is-flowing-wastefully-responsible-people-are-unaware-hardoi-news-c-213-1-hra1004-145385-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में हावी अव्यवस्थाएं, व्यर्थ बह रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में हावी अव्यवस्थाएं, व्यर्थ बह रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर
विज्ञापन
फोटो- 26- एक्सरे कक्ष के सामने लगे वाटर कूलर की टूटी टोंटी। संवाद
हरदोई। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की अव्यवस्था लगातार बढ़ती जा रही है। एक ओर पानी बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों की नाक के नीचे रोज हजारों लीटर पानी नालियों में बह रहा है। रोजाना अधिकारी और जिम्मेदार परिसर में दिनभर आवाजाही करते हैं। इसके बाद भी पानी की हो रही बर्बादी को रोकने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। पेश है इसी पर एक रिपोर्ट ...
फोटो- 26- एक्सरे कक्ष के सामने लगे वाटर कूलर की टूटी टोंटी। संवाद
दृश्य-1- नल की टूट गई टोंटी, नालियों में बह रहा पानी
स्थान- एक्सरे कक्ष के बाहर का वाटर कूलर
-मेडिकल कॉलेज के एक्सरे कक्ष के बाहर वाटर कूलर बना हुआ है। यहां दो नल हैं, एक नल की टोंटी टूटे कई दिन बीत गए हैं। टोंटी न होने के कारण नल से 24 घंटे पानी बह रहा है। हालांकि, किसी जिम्मेदार व्यक्ति ने बहते पानी को देखते हुए नल में लकड़ी ठूंस दी ताकि रिसाव बंद हो जाए लेकिन पूरी तरह से पानी का निकलना बंद नहीं हुआ। लगातार पानी बह रहा है और मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
दृश्य-2- वाटर कूलर की खराब हो गई टोंटी
स्थान- मेडिकल कॉलेज गेट
-मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के पास लगे वाटर कूलर की स्थिति बहुत खराब है। नल खराब होने के कारण लगातार पानी बह रहा है। इतना ही नहीं पानी रोकने की बेसिन भी टूट गई है। जिम्मेदार रोजाना दिन में कई बार गेट से आते-जाते हैं। इस पर उनकी भी नजर पड़ती है लेकिन स्थितियां सुधारने के प्रति कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
दृश्य-3- खराब टोटी से लगातार हो रहा रिसाव
स्थान- मेडिकल कॉलेज का मुख्य गेट
-मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के पास पीकू वार्ड के पड़ोस में भी वाटर कूलर लगा है। इस वाटर कूलर की भी दोनों टोटियां खराब हो गईं और इनसे लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। ऐसे में रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जिम्मेदारों के आंखों के सामने हो रही पानी की बर्बादी के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वाटर कूलर की टोटियां टूटी हैं तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा। गर्मी शुरू हो गई है, पानी की आवश्यकता भी बढ़ेगी। इसलिए परिसर में लगे सभी वाटर कूलरों की सफाई करवाई जाएगी। -डॉ.जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज