फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Changed the color of the season, waterlogging made trouble

दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश, दो डिग्री लुढ़का पारा

Sun, 03 Oct 2021 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Changed the color of the season, waterlogging made trouble
फोटो-15-घंटाघर रोड बारिश के दौरान भीग कर जाता बाइक सवार। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। अक्तूबर की शुरुआत में भी गर्मी से परेशान लोगों को रविवार दोपहर हुई बारिश ने राहत दी है। लोग छतों और पार्कों में बारिश का आनंद लेते दिखे। हालांकि झमाझम बारिश से जलभराव की समस्या हो गई। इससे तंग लोग पालिका की व्यवस्था को कोसते दिखे। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तक गर्मी से लोग परेशान रहे। फिर मौसम बदला और बादल छा गए। थोड़ी देर में ठंडी हवाओं के साथ तेज बारिश होेने लगी। झमाझम बारिश से उमस कम हुई। देर शाम तक रुक-रुककर बूंदाबांदी जारी रही। लेकिन बरसात में फिर पुरानी जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। शहर के कई प्रमुख मार्गों व फुटपाथों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

बड़ा चौराहे से रामदत्त चौराहे और नुमाइश चौराहे के आसपास पानी भर गया। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को करीब 25 मिनट में 42 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। उन्होंने बताया कि 16 व 17 सितंबर के बाद की यह अच्छी बारिश है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। संभावना जताई कि सोमवार व मंगलवार को भी बदली छाई रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed