फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Changed debit card by tricking, withdrew 65 thousand rupees

Hardoi News: चकमा देकर बदला डेबिट कार्ड, निकाल लिए 65 हजार रुपये

Mon, 09 Oct 2023 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Changed debit card by tricking, withdrew 65 thousand rupees
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवेगंज में एक एटीएम से रुपये निकालते समय एक शख्स को चकमा देकर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया गया। इसके बाद कार्ड बदलने वाले ने 65 हजार रुपये एक खाते से निकाल लिए। पूरे मामले की शिकायत साइबर सेल से की गई है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के तिलकपुरवा निवासी हुमरत अली गोंडाराव गांव में स्थित बैंक आफ इंडिया के खाताधारक हैं। खाते से एटीएम कार्ड स्वीकृत है। हुमरत अली ने बताया 4 अक्तूबर को रेलवे गंज में स्थित एक एटीएम से10 हजार रुपये निकालने के लिए कार्ड मशीन में लगाया था ,लेकिन रुपये नहीं निकले, जबकि एटीएम कक्ष में पहले से एक युवक मौजूद था। उसने उसका कार्ड लेकर दोबारा कार्ड लगाने की बात कह कर कार्ड ले लिया। उसके बाद उसने दूसरा कार्ड उसे थमा दिया। हुमरतअली मौके पर कार्ड बदलने की बात समझ नहीं सका और घर चला आया। इसके बाद उसके मोबाइल पर उसके खाते से पहली बार में 50 हजार, दूसरी बार में 10 हजार और तीसरी बार में 5000 निकालने का मैसेज आया। इस तरह से उसके खाते से 65000 निकल गए। घटना की सूचना स्थानीय रेलवे गंज पुलिस चौकी में की। उसके बाद बैंक में फोन करके शिकायत दर्ज कराई। फिर साइबर सेल में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed