फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Challenge to break 'Chakravyuh' in graduation MLC election

स्नातक एमएलसी चुनाव : कांती का चक्रव्यूह तोड़ने की चुनौती

Thu, 26 Nov 2020 08:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Challenge to break 'Chakravyuh' in graduation MLC election
स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के लखनऊ खंड का चुनाव तेज रफ्तार पकड़ चुका है। मतदान एक दिसंबर को होना है और तीखी सर्दी के बीच चुनावी राजनीति माहौल को गर्म किए है। पिछले तीन चुनावों से जीत हासिल कर रहे दंपति के चक्रव्यूह को भेदने की कसर सभी प्रत्याशी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में स्नातक क्षेत्र के लखनऊ खंड से कांती सिंह एमएलसी हैं। वह लखनऊ पब्ल्कि स्कूल के संस्थापक एसपी सिंह की पत्नी हैं। यूं तो मैदान में इस बार 24 प्रत्याशी हैं, लेकिन हर कोई अपना मुकाबला कांती सिंह से ही मान रहा है। इसकी वाजिब वजह भी है।
विज्ञापन

पिछले तीन चुनावों यानी लगभग 18 वर्ष से इस सीट पर कांती सिंह और उनके पति एसपी सिंह ही काबिज रहे हैं। इस बार सीट जीतने के लिए भाजपा ने भी पूरी मजबूती से तैयारी की है। शिक्षाविद कांती सिंह के मुकाबले भाजपा ने भी शिक्षाविद इंजीनियर अवनीश सिंह को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिंह और कांती सिंह माधौगंज के निकट ग्राम सदरपुर के निवासी हैं, जबकि अवनीश सिंह भी गौसगंज के निकट ग्राम तेरवा के रहने वाले हैं। अवनीश की युवाओं में मजबूत पकड़ है और भाजपा प्रत्याशी होने के नाते भी उन्हें कांती सिंह के सामने सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
अवनीश सिंह को जिताने की कवायद में भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ ही सभी जनप्रतिनिधि भी लगे हैं, लेकिन निगाह सबकी परिणाम पर ही है।
लखनऊ खंड के स्नातक क्षेत्र में सात जनपद आते हैं। इनमें हरदोई, लखनऊ, प्रतापगढ़, बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली और लखीमपुर शामिल हैं।
लखनऊ खंड के स्नातक क्षेत्र से वर्ष 1996 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी कुमार ने जीत दर्ज कराई थी। वर्ष 2002 के चुनाव में वह एसपी सिंह से हार गए थे।
वर्ष 2008 में फिर से एसपी सिंह निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2014 मेंहुए चुनाव में एसपी सिंह की पत्नी कांती सिंह निर्वाचित हुईं। ऐसे में अब भाजपा यह उम्मीद पाले है कि इस चुनाव में उसकी जीत का सूखा खत्म हो जाए।
समाजवादी पार्टी ने रामसिंह राणा को प्रत्याशी बनाया है। उनके समर्थन में एमएलसी और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप जनपद में ताबड़तोड़ सभाएं कर चुके हैं।

इसके अलावा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा जीतू, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, सपा नेता रामज्ञान गुप्ता, मुकुल सिंह आशा, हरिनाम सिंह यादव, नीरज अवस्थी, अमित सिंह मीतू आदि भी सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed