फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chacha Nehru called for assigning path

चाचा नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान

Sat, 14 Nov 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Sat, 14 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chacha Nehru called for assigning path
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन शनिवार को जिले भर में बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह गोष्ठी व अन्य कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से पं. जवाहर लाल नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन



राजीव भवन में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों पर चलकर देश को विकास की राह पर ले जाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन



 पार्टी प्रवक्ता डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि चाचा नेहरू के पंचशील सिद्घांतों को विश्व मानता है। उपाध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने कहा कि चाचा नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। महासचिव सत्यबोध प्रकाश ने कहा कि चाचा नेहरू का योगदान देश कभी नहीं भुला सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन



 महासचिव भुट्टो मियां ने कहा कि उन्होंने सभी धर्मो, जातियों को बराबरी का दर्जा दिलाने का प्रयास किया है। इस मौके पर बच्चों को मिठाईयां व टाफी आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पीपी वर्मा, वृंदावन श्रीवास्तव, शिव कुमार सिंह, डॉ. श्याम प्रकाश शुक्ला,  जितेंद्र वर्मा, विनोद मिश्रा, रूपलाल आदि मौजूद रहे।


उधर, मंगली पुरवा स्थित डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की  जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर युवाओं से चाचा नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।


इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जलेबी दौड़ में रामू गुप्ता, अमित कुमार व पुष्पेंद्र कुमार, नींबू दौड़ मेें साक्षी सिंह, स्मृति गुप्ता व सुनैना गुप्ता, मेढक दौड़ में दीपांशु गुप्ता, अभिषेक पाल व शैलेंद्र वर्मा क्रमश: प्रथम, द्बितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।



इस मौके पर प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी के अलावा नंदिनी वाजपेई, दिव्या सिंह, अंकिता, अर्पिता, सुधा गुप्ता, आरती शुक्ला, आरती वर्मा, गीता शर्मा, संजय गुप्ता, देवेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed