फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   chacha-bhateje samet 4 korona postive

चाचा भतीजी समेत चार मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 17 Jun 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
chacha-bhateje samet 4 korona postive
हरदोई। जनपद में चार और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें चाचा-भतीजी भी शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को मलीहामऊ स्थित कोविड अस्पताल भेज दिया गया। जनपद में अब कुल संक्रमित 167 हो गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात लखनऊ मेडिकल कॉलेज से जारी रिपोर्ट में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करीमनगर निवासी चाचा-भतीजी कोरोना संक्रमित मिले हैं। करीम नगर निवासी युवक (35) अपने छोटे भाई (19) के साथ दिल्ली के लोनी में चप्पल बनाता था। वह अपनी पत्नी ( 30) व दो पुत्रियों (8) और (13) के साथ वहीं रहता था। 13 जून को दिल्ली से पिहानी के बीच चलने वाली प्राइवेट बस से वापस गांव आया था। गांव की आशा की सूचना पर इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी बुलाया गया था। थर्मल स्क्रीनिंग और सैंपल कलेक्शन के बाद पिहानी के जीजीआईसी में बने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में युवक (19) और उसकी भतीजी (8) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ जितेंद्र का कहना है कि पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा शाहाबाद कस्बे के युवक (30) भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह दिल्ली से रोडवेज बस से शाहजहांपुर आया था और वहां से टेंपो से सीएचसी शाहबाद आया था। उसे दक्ष इंटरनेशनल स्कूल में बने सेंटर में रोका गया था। 15 जून को कोरोना की जांच का नमूना लिया गया था। रिपोर्ट आने पर उसे कोविड 19 अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा कोथावां ब्लाक के ग्राम जानकीनगर निवासी किशोरी (13) भी संक्रमित मिली है। किशोरी परिजनों के साथ दिल्ली से रोडवेज बस से आई थी। 13 जून को घर पहुंचने के बाद होम क्वारंटीन थी। 15 जून को सभी परिजनों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। किशोरी के संपर्क में आए 11 लोगों को चिह्नित कर लिया गया है और इन सभी की भी कोरोना की जांच कराई जा रही है। जानकीनगर में बैरिकेडिंग भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ लोग हुए स्वस्थ
संक्रमित नौ लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को बुधवार को मलीहामऊ के कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीएमओ डॉ एस के रावत के मुताबिक अब जनपद में एक्टिव केस 73 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed