{"_id":"6966800262e9ff68010204a4","slug":"central-team-arrives-to-check-quality-of-road-construction-on-mps-complaint-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-143317-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सांसद की शिकायत पर मार्ग निर्माण की गुणवत्ता जांचने पहुंची केंद्रीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सांसद की शिकायत पर मार्ग निर्माण की गुणवत्ता जांचने पहुंची केंद्रीय टीम
विज्ञापन
फोटो-33-निरीक्षण के दौरान मार्ग निर्माण का नक्शा देखकर मार्किंग करते टीम के सदस्य। संवाद
संडीला। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत संडीला से गदौरा मार्ग के निर्माण को लेकर की गई शिकायत का मामला तूल पकड़ गया है। मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने मार्ग निर्माण में मानकों की अनदेखी करने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की थी।
मंगलवार को नेशनल क्वालिटी मॉनीटर के नेतृत्व वाली दो सदस्यीय टीम ने मौके की जांच की। टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत संडीला से गदौरा मार्ग का निर्माण होना था। इस निर्माण कार्य को पूर्ण करने की अवधि एक वर्ष थी। अनुबंध की सीमा समाप्त हो चुकी है। मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने बताया कि कोल्डमिक्स प्लांट से सड़क का निर्माण कराया जाना था। निर्माण कार्य अब भी अधूरा है। सिर्फ सीसीरोड का निर्माण कराया गया है।
दावा किया कि मार्ग निर्माण में ठेकेदार ने अवर और सहायक अभियंता की मिलीभगत से मानकों की अनदेखी कर भ्रष्टाचार किया है। सांसद की शिकायत पर एनआरआरडीए (राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी) से नामित जेएस सिकरवार और नेशनल क्वालिटी मॉनीटर अजय कुमार मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने अलग अलग स्थानों से मार्ग निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री के नमूने भी लिए। निरीक्षण के दौरान कई अवर और सहायक अभियंताओं के साथ सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र वाजपेयी भी मौजूद रहे।