फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Center will change if CCTV and voice recorders are not found

न मिले सीसीटीवी व वायस रिकार्डर तो बदलेंगे केंद्र

Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Center will change if CCTV and voice recorders are not found
डीआईओएस वीके दुबे। संवाद - फोटो : HARDOI
फोटहरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी 158 परीक्षा केंद्रों का सत्यापन जिले में गठित समिति के द्वारा किया जाएगा। अफसरों की मानें तो सत्यापन में यदि विद्यालयों में सीसीटीवी व वायस रिकार्डर नहीं मिले तो परीक्षा केंद्र बदले भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर परिषद द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इन तैयारियों को लेकर परिषद ने परीक्षा केंद्रों की घोषणा भी कर दी है। जिले में 158 परीक्षा केंद्रों की सूची को घोषित की गई है। अब इन सेंटरों पर मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर एक बार फिर से सत्यापन कराया जाना है। इसके लिए जिला समिति का गठन हो चुका है। इन गठित समिति के अधिकारी सेंटरों पर जाकर निरीक्षण करेंगे। मानकों में कमियां पाए जाने पर उन सेंटरों को बदला भी जा सकता है। इसकी रिपोर्ट परिषद को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए जनपद में 158 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा वर्ष 2021 में जनपद में 95 हजार 610 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। उनके द्वारा व जिला समिति की टीम द्वारा परीक्षा केंद्रों के मानकों का सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर भी केंद्र इधर से उधर हो सकते हैं।
फर्नीचर व जेनरेटर भी अहम
जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि सत्यापन के दौरान कक्षों में सीसीटीवी व वायस रिकार्डर के अलाव कक्षा कक्ष, फर्नीचर, प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव की व्यवस्था, कंप्यूटर, जेनरेटर एवं पेयजल सहित कई सूचनाओं का सत्यापन भी किया जाएगा। जो काफी अहम हैं।

असुविधा देख बनाया जाएगा प्रस्ताव
डीआईओएस ने बताया कि सेंटरों का निरीक्षण करने के बाद यदि किसकी केंद्र पर असुविधाएं पाईं गईं तो समिति परिषद को इस सेंटर को बदलने के लिए प्रस्ताव कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed